फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, इस बात पर हुआ झगड़ा

Sun, 05 Oct 2025 05:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई में पत्नि से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना अतरौली थाना क्षेत्र के पत्थरताली की है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजदूरी के रुपये शराब पीने में खर्च करने पर शनिवार रात पति पत्नी का विवाद हो गया। इससे नाराज पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना अतरौली थाना क्षेत्र के पत्थरताली में स्थित एक ईंट भट्ठे के पास की है। नेवादा विजय निवासी छोटेलाल उर्फ छोटई (42) पत्थरताली में स्थित ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करता था। ईंट भट्ठे के पास ही झोपड़ी में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था।

विज्ञापन


पत्नी छुटक्की के मुताबिक, शनिवार शाम ठेकेदार ने हफ्ते भर की मजदूरी की रकम छोटेलाल को दी थी। रात में झोपड़ी के बाहर ही छोटेलाल ने मजदूर ठेकेदार और एक मजदूर के साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद वह घर पहुंचा । यहां बेटी की शादी में कुछ माह पहले लिए गए लोन की किस्त न देने और मजदूरी के रुपये शराब पीने में खर्च करने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। छुटक्की ने बताया कि आधीरात के बाद दो बजे तक छोटेलाल घर पर रहा और इसके बाद बिना कुछ बताए चला गया। लगभग तीन बजे छुटक्की पति को वापस झोपड़ी में ले आई। इसके बाद वह सो गई।

रविवार सुबह झोपड़ी के पास ही शीशम के पेड़ में छोटेलाल का शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी छुटक्की ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मामला खुदकुशी का है। पत्नी ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें