पुलिस टीम को ढाबे के कमरे में ही बंद कर दिया
दावा है कि शुक्रवार आधीरात के बाद वह लोग बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव कटरा मार्ग पर स्थित एक ढाबे पर रुके। यहां खाना खाने के बाद टीम और आरेापी ढाबे के एक कमरे में आराम करने लगे। इसी बीच आरोपी मंजीत ने पुलिस टीम को ढाबे के कमरे में ही बंद कर दिया। इसके बाद वह वहां से भाग निकला। टीम ने इसकी जानकारी बिलग्राम कोतवाली पुलिस को देने के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह को दी।
अभिरक्षा से फरार होने की प्राथमिकी भी दर्ज की गई
अपर पुलिस अधीक्षक ने सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह, बिलग्राम कोतवाल अरविंद राय आदि को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया। लगभग पांच घंटे बाद मंजीत महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ बिलग्राम आरपी सिंह ने बताया कि मंजीत को गंगा एक्सप्रेस-वे के पास बेहटी खुर्द से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ बिलग्राम कोतवाली में अभिरक्षा से फरार होने की प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।