फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: चालक को झपकी आने से खंती में पलटा ऑटो, विवाहिता की मौत, छह घायल

Thu, 05 Mar 2026 06:03 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हादसा पिहानी मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में भूरा टीकुर के पास हुआ। महिला पति के साथ भाई के तेरहवीं में जा रही थी।
विज्ञापन
बिलखते सुमिला के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहात कोतवाली क्षेत्र में पिहानी मार्ग पर भूरा टीकुर के पास चालक को झपकी आने से ऑटो अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पेड़ से टकरा गया। घटना में ऑटो सवार महिला की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। मृतका के पति समेत तीन लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है। हादसा बृहस्पतिवार सुबह हुआ।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के बनियानीपुरवा निवासी रवि (27) ऑटो चालक हैं। रवि ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह पिहानी से सवारियां लेकर हरदोई आ रहे थे। उनके ऑटो में देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चक निवासी लज्जाराम (50), लज्जाराम की पत्नी सुमिला (45) सवार थीं। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम ककरैया में सुमिला के भाई शिशुपाल का तेरहवीं संस्कार छह मार्च को है। इसी में शामिल होने दंपती जा रहे थे। ऑटो में पिहानी नगर के मोहल्ला मिश्राना निवासी अभय गुप्ता (26), अभय की पत्नी खुशी (24), पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमौर निवासी रामपाल यादव (65) और हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम मरई निवासी सलामत (22) थे। चालक समेत सात लोग ऑटो में थे। हरदोई-पिहानी मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूरा टिकुर के पास रवि को झपकी आ गई। इसमें ऑटो अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पेड़ से टकरा गया। इसमें सातों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने सुमिला को मृत घोषित कर दिया। लज्जाराम, अभय और खुशी को लखनऊ रेफर कर दिया। सुमिला के परिवार में पति, तीन पुत्र और एक पुत्री है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि चालक को झपकी आने से घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें