फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बाइक सवार चचेरे भाइयों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 05 Mar 2026 05:48 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सर्वेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ गांव में ससुराल से होली खेलकर वापस आ रहे साढू भाइयों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसा बुधवार शाम लगभग चार बजे हुआ। साबलखेड़ा निवासी सर्वेश (30) लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे।

विज्ञापन


उनकी ससुराल कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ में है। गांव निवासी साढ़ू रामचंद्र के साथ बुधवार को सर्वेश होली खेलने ससुराल गए थे। शाम लगभग चार बजे बाइक से वापस घर आ रहे थे। संडीला-गदौरा मार्ग पर पंजाबीखेड़ा के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घअना में सर्वेश औरर रामचंद्र घायल हो गए। परिजनों ने सर्वेश को संडीला के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि रामचंद्र को उनके परिजन लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए। प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को सर्वेश की मौत हो गई। शव लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। मृतक के परिवार में पत्नी रेखा और तीन पुत्र हैं। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें