हरदोई जिले में घटनास्थल पर छूटे कपड़ों की तलाश में डोसे के ऑर्डर की पर्ची से मिले सुराग के जरिये पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मानसिक रूप से कमजोर मूकबधिर किशोरी के साथ युवक ने सोमवार को दुष्कर्म किया था। कुछ लोगों के पहुंचने पर आरोपी कपड़े मौके पर छोड़कर भाग गया था। दायें पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक काॅलोनी में रहने वाली किशोरी (15) सोमवार दोपहर घर से निकली थी। इसके बाद रात में कुछ लोगों को आहट मिलने पर कॉलोनी के ही एक ब्लाॅक के पीछे की तरफ गए थे। लोगों को आते देख युवक अपने कपड़े मौके पर छोड़कर भाग गया था। किशोरी नग्न अवस्था में मिली थी। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा के नेतृत्व में आरोपी की तलाश की जा रही थी।