फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: डीजे चलाने के विवाद में संचालक की हत्या, दूल्हे के जीजा ने मारी थी गोली, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Fri, 28 Nov 2025 10:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: शाहपुर माजरा पीपर गांव में बरात में डीजे बंद करने के विवाद में दूल्हे के जीजा ने अपने भाई के कहने पर डीजे संचालक के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दूल्हे के जीजा ने भाई के साथ मिलकर डीजे संचालक के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बृहस्पतिवार आधी रात अतरौली थाना क्षेत्र में के शाहपुर माजरा पीपर गांव में हुई। पुलिस ने फिलहाल दूल्हे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का जायजा लिया। शाहपुर निवासी टीकाराम की बेटी की शादी बृहस्पतिवार रात थी।

विज्ञापन

बरात लखनऊ से आई थी। बारात में बरगदी निवासी अमित का डीजे लगा था। अमित अपने पिता पुत्तीलाल (45) के साथ डीजे चलाने गया था । रात में लगभग 12:00 बजे डीजे बंद कर दिया। दूल्हे के जीजा आकाश गौतम अपने बड़े भाई अखिलेश गौतम के साथ डीजे बजाने को लेकर विवाद करने लगे। इसी दौरान आकाश ने अपने भाई अखिलेश के कहने पर तमंचे से पुत्तीलाल लाल को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें