फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय मर्चेंट ट्रॉफी : ट्रायल मैच में गेंद व बल्ले से प्रतिभा का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कर्नाटक के सिमोगा में सात दिसंबर से शुरू होने वाली विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए यूपीसीए जूनियर खिलाड़ियों की तलाश कर रहा है। इसके लिए ग्रीनपार्क में चल रहे ट्रायल में गुरुवार को दूसरे दिन दो टीमों के बीच कराए गए ट्रायल मैच में विभिन्न जिलों से 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अपना कौशल दिखाया।
विज्ञापन


जूनियर चयन समिति के चेयरमैन कमलकांत कनौजिया के साथ सदस्य बृजेंद्र सिंह, अरविंद सोलंकी, रंजीत यादव और जाहिद अली ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया। कई खिलाड़ियों ने गेंद व बल्ले से तकनीक का प्रदर्शन कर चयन समिति का ध्यान अपनी ओर खींचा। ट्रायल मैचों के आधार पर जल्द ही अंतिम टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें