फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, भाई ने ससुरालियों पर लगाया पीटकर हत्या करने का आरोप

Thu, 18 Jul 2024 05:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में विवाहिता का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में भतीजे से विवाद के बाद खुदकुशी करने की चर्चा है।
विज्ञापन
नीरज देवी की फाइल फोटो व घटना के बाद मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के गदरिया गांव में विवाहिता का शव मकान के अंदर कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पाली थाना क्षेत्र के गदरिया निवासी प्रदीप कुशवाहा मजदूरी करते हैं। उनकी शादी शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी नीरज देवी (32) के साथ 13 साल पहले हुई थी।

विज्ञापन


बुधवार शाम लगभग सात बजे नीरज देवी का शव घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। खेत से वापस घर पहुंचे प्रदीप ने शव देखा तो बिलख पड़ा। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। नीरज के भाई राम सुरेश ने ससुरालियों पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने और शव फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया, लेकिन इसकी कोई वाजिब वजह नहीं बताई। ग्रामीणों में चर्चा है कि भतीजे से विवाद के बाद नीरज ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। नीरज के तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें