फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप, पति समेत चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 11 Oct 2021 07:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने खुदकुशी की है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति ऋषिपाल, ससुर इंद्रपाल, जेठ बृजकिशोर व जेठानी के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में मझिला थाना के ग्राम हुइला में रविवार देर रात नवविवाहिता का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


लखीमपुर जनपद के पसिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम करमोलिया निवासी भुवनेश्वर ने बेटी कल्पना उर्फ छोटी (22) की शादी पांच माह पूर्व मझिला थाना क्षेत्र के हुइला गांव निवासी ऋषिपाल के साथ की थी। रविवार देर रात कल्पना का शव ससुराल में लटकता मिला।

घटना की जानकारी होने पर पिता भुवनेश्वर अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने बताया कि ससुराली खेत की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि खेत का बैनामा न करने पर ससुरालियों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने खुदकुशी की है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति ऋषिपाल, ससुर इंद्रपाल, जेठ बृजकिशोर व जेठानी के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें