फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: डीसीएम ने साइकिल सवार तीन मजदूरों को रौंदा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Sun, 17 Mar 2024 11:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में हुए सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हरदोई में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के संडीला में कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी कर साइकिल से घर जा रहे तीन लोगों को डीसीएम ने रौंद दिया। दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। संडीला कोतवाली क्षेत्र के बहादुर खेड़ा निवासी राजेंद्र (45) संडीला कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव मार्ग पर स्थित एक कोल्ड स्टोर में मजदूरी करते थे। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ही मलैया निवासी राजेंद्र (45) और कालिका (42) भी इसी कोल्ड स्टोर में मजदूरी करते थे।

विज्ञापन


रविवार को मजदूरी करने के बाद रात लगभग 10:15 बजे तीनों अपनी-अपनी साइकिल से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्नाव रोड पर संडीला की ओर से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने तीनों साइकिल सवारों को रौंद दिया और इन्हीं पर पलट गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और डीसीएम के नीचे दबे राजेंद्र, कालिका और राजेंद्र को निकलवा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बहादुरखेड़ा निवासी राजेंद्र और कालिका को मृत घोषित कर दिया गया जबकि मलैया निवासी राजेंद्र को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। डीसीएम चालक के बारे में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें