फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus: रैपिड टेस्ट में कोटा से लौटे छात्रों की रिपोर्ट निगेटिव, होम क्वारंटीन के निर्देश

Mon, 20 Apr 2020 11:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
1 of 5
कोटा से लौटे छात्र - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कोटा से लौटे छह कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को रविवार आधी रात तक चले रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद होम क्वारंटीन की नसीहत के साथ परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। इससे पहले सीएसएन कालेज परिसर में रैपिड टेस्ट किट के इंतजार में लगभग चार घंटे तक कोटा से लौटे विद्यार्थियों और उन्हें लेने आए अभिभावकों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन

2 of 5
कोटा से लौटे छात्रों को किया गया क्वारंटीन - फोटो : amar ujala
जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों के 21 विद्यार्थी कोटा के अलग-अलग छह कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई कर रहे थे। इन सभी को रोडवेज बस से कोटा से हरदोई रविवार की शाम लाया गया था। प्रशासन ने सीएसएन डिग्री कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में सभी विद्यार्थियों को भेजकर थर्मल स्क्रीनिंग कराई थी। इसके बाद विद्यार्थियों को होम क्वारंटीन किए जाने और प्रशासन की ओर से बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखे जाने को लेकर ऊहा-पोह की स्थिति बनी रही। रात लगभग 10 बजे तक भी इस पर कोई फैसला न होने पर विद्यार्थियों को लेने के लिए आए अभिभावकों में खासा रोष रहा।

 
विज्ञापन

3 of 5
जिला अस्पताल के बाहर खड़ी विद्यार्थियों से भरी बस - फोटो : amar ujala
विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में आक्रोश होने की जानकारी मिलने पर पहले तहसीलदार सदर रामवीर सिंह और फिर एसडीएम सदर राकेश कुमार व बाद में सिटी मजिस्टे्रट जंग बहादुर यादव भी मौके पर पहुंच गए। इन अधिकारियों से अभिभावकों ने कहा कि अभी तक कोई निर्णय ही नहीं हो पाया है और यह ठीक स्थिति नहीं है। इस पर नगर मजिस्टे्रट ने सभी को समझाते हुए बताया कि रैपिड टेस्ट किट आ रही है और इसके जरिए टेस्ट कराए जाने और परिणाम आने के आधार पर आगे का निर्णय होगा।

 

4 of 5
सीएसएन कालेज में छात्रा की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : amar ujala
 देर रात लगभग 11 बजे स्वास्थ्य विभाग के एलटी अकील खां, फार्मासिस्ट विजय तिवारी रैपिड टेस्ट किट लेकर सीएसएन पहुंचे और सभी 21 विद्यार्थियों व एक विद्यार्थी के साथ आई उसकी मां का भी टेस्ट किया। नगर मजिस्टे्रट ने बताया कि सभी की रिपोर्ट रैपिड टेस्ट में निगेटिव आई है। इसके बाद इन सभी का नोजल स्वैब लेकर भी नमूना जांच के लिए भेजा गया है। सभी को होम क्वारंटीन की नसीहत देते हुए अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मच्छरों की शिकायत पर हुआ दवाई का छिड़काव - फोटो : amar ujala
मच्छरों ने किया परेशान तो फागिंग मशीन लेकर पहुंचे ईओ
सीएसएन कालेज के परिसर में मैदान में कोटा से आए सभी विद्यार्थी और उनके अभिभावक बैठे हुए थे। बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी भी यहां मौजूद थे। देर रात में मच्छरों ने यहां मौजूद लोगों को खासा परेशान किया तो एसडीएम सदर ने इस बारे में अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल को जानकारी दी। इस पर ईओ फागिंग मशीन लेकर सीएसएन पहुंचे। यहां लगभग एक घंटे तक फागिंग कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें