फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: गोशाला के केयरटेकर को सांड ने पटक-पटक कर मार डाला, मचा कोहराम

Sat, 18 Apr 2026 06:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
राम कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र की ढोढपुर गोशाला के केयरटेकर पर सांड ने शुक्रवार शाम हमला कर दिया। घटना में केयर टेकर की मौत हो गई। ढोढपुर निवासी रामकुमार (55) गांव में बनी गोशाला मेें केयरटेकर के पद पर तैनात थे। भाई आशाराम ने बताया कि शुक्रवार देर शाम राम कुमार गोशाला में ड्यूटी पर थे। इस दौरान गोशाला के पास स्थित नरेश सिंह के खेत में गन्ने की फसल में सांड़ चला गया।

विज्ञापन


इस खेत के पास ही राम कुमार का भी खेत है। सांड़ उनके खेत में न घुस जाए इसलिए राम कुमार सांड़ को भगाने गए तो सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने सींग के बल उठाकर कई बार उन्हें जमीन पर पटक दिया। खेतों में मौजूद लोगों ने दौड़ाकर सांड़ को खदेड़ा लेकिन तब तक रामकुमार की मौत हो चुकी थी। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़े और अविवाहित थे। प्रभारी निरीक्षक बसंत राम ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें