फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शादी का झांसा देकर युवती का किया शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
- गर्भवती होने पर आए आरोपी के परिजनों ने तय कर दी शादी
विज्ञापन

- पीड़िता को खिला दी गर्भपात की दवा, शादी से किया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला कुशीनगर निवासी एक युवक के खिलाफ दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी जान पहचान कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौर गांव निवासी अजय शर्मा से तीन साल पहले हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके कुछ समय बाद ही दोनों के बीच नजदीकियां हो गईं। इस दौरान युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। युवती के गर्भवती हो जाने पर प्रेमी के परिजनों को भी इसका पता चल गया। इस पर अजय शर्मा के परिवार के विनोद शर्मा, रानादेवी, रंजना और प्रदीप युवती के घर आए। शादी भी तय हो गई। इसी बीच प्रेमी अजय ने बहलाकर उसे गर्भपात की दवा खिला दी। गर्भपात हो जाने के बाद बीती दस मार्च को अजय ने शादी करने से इनकार कर दिया। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें