फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान पर सियासत: अखिलेश पर ब्रजेश पाठक का पलटवार, बोले- सपा राज में न्यायपालिका और मीडिया पर हुआ था हमला

Fri, 10 Oct 2025 08:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार में न्यायपालिका और मीडिया पर हमले हुए थे। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों के प्रति गंभीर है और दंगल जैसे आयोजनों को प्रोत्साहन दे रही है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान संविधान खतरे में है, पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में न्याय पालिका से लेकर मीडिया तक पर हमला बोला गया था। कार्यपालिका और मीडिया के खिलाफ, तो हल्लाबोल तक का एलान हुआ था। डिप्टी सीएम शुक्रवार को अपने पिता सुरेश पाठक की स्मृति में आयोजित दंगल का शुभारंभ करने आए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

लंबे समय बाद पैतृक नगर मल्लावां आए ब्रजेश पाठक से प्रियंका गांधी के एक्स पर पोस्ट किए गए आरोपों पर भी सवाल हुआ। प्रियंका ने अनुसूचित जाति के लोगों के सुरक्षित न होने का आरोप लगाया है। इसके जवाब में ब्रजेश पाठक ने कहा कि कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है। विभिन्न घटनाओं में जो भी दोषी मिलता है उसके खिलाफ सख्त कारवई की जाती है। दंगल के आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार खेलों के प्रति जागरुक है।
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
खेलों के लिए बजट भी दोगुना किया गया है। कहा कि आधुनिक खेलों के बीच दंगल प्रतियोगिता का कोई जोड़ नहीं है। विभिन्न प्रतियागिताओं के विजेताओं को सरकार सीधे नौकरी दे रही है। ऐसे में युवाओं का खेल के प्रति रुझान बढ़ रहा है। दंगल में जाने से पहले डिप्टी सीएम अपने पैतृक घर भी गए और परिजनों से मुलाकात की। उक्त कार्यक्रमों के दौरान डिप्टी सीएम के भाई राजेश पाठक, भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, बांगरमऊ से विधायक श्रीकांत कटियार, सफीपुर से विधायक बंबालाल दिवाकर, उन्नाव के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, गौरव पाठक, मनोज अग्निहोत्री, विशाल जायसवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें