फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: गंगा एक्सप्रेसवे पर आवागमन रोकने को लगाए गए डिवाइडरों से टकराई भाजपा विधायक की कार

Wed, 08 Apr 2026 09:25 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

बदायूं जनपद के दातागंज विधायक की कार के एयरबैग खुलने से सभी सुरक्षित हैं। रोक के बाद भी विधायक गंगा एक्सप्रेसवे पर रफ्तार भर रहे थे।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोक के बाद भी गंगा एक्सप्रेसवे पर रफ्तार भरना बदायूं जनपद के दातागंज सीट से भाजपा विधायक राजीव सिंह के लिए मुसीबत बन गया। कोतवाली क्षेत्र में उबरिया कला के पास एक्सप्रेसवे पर यातायात रोकने के लिए लगाए गए डिवाइडरों से उनकी फॉर्च्यूनर टकरा गई। एयरबैग खुलने से विधायक और उनके सहयोगी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


दातागंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव सिंह दो कारों के काफिले के साथ लखनऊ से दातागंज जा रहे थे। बुधवार रात लगभग आठ बजे गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 289.3 पर सड़क पर रखे डिवाइरों से तेज रफ्तार कार टकरा गई। जोरदार टक्कर के कारण कार दूसरी तरफ घूम गई। इस दौरान कार के एयरबैग खुल गए। कार में विधायक, गनर और चालक सवार थे। अन्य लोग पीछे चल रही कार में थे। घटना का पता चलते ही थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पीछे चल रही दूसरी कार पर सवार होकर विधायक दातागंज चले गए। क्रेन से कार हटवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें