फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दस करोड़ से नगर का होगा कायाकल्प, कराए जाएंगे विकास कार्य

विज्ञापन
फोटो-15- संडीला नगर पालिका में बैठक में मौजूद चेयरमैन मोहम्मद रईस अंसारी व अन्य । संवाद
विज्ञापन
संडीला। नगर का दस करोड़ रुपये खर्च कर कायाकल्प कराया जाएगा। मंगलवार को नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से वार्डों में विकास कार्य कराए जाने के लिए प्रस्ताव पास हुआ। वहीं बोर्ड ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए करीब 38.00 करोड़ रुपये के बजट सहित 10 प्रमुख प्रस्तावों को पारित किया।
विज्ञापन

नगर पालिका के डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मोहम्मद रईस अंसारी ने की। अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने सदन को 10 प्रस्तावों की जानकारी दी, इन प्रस्तावों में राज्य वित्त आयोग, 14वां और 15वां वित्त आयोग, स्टांप शुल्क, बंदन योजना, पं. दीनदयाल उपाध्याय पेयजल पुनर्गठन योजना, नगर विकास योजना, जल निकासी और अन्य सरकारी योजनाओं में प्राप्त रुपये से विकास कार्य कराने पर विचार किया गया। सदन में सहमति बनी कि नगर के प्रत्येक वार्ड में 20,00,000 रुपये अध्यक्ष और 20,00,000 रुपये से सभासद के प्रस्ताव पर काम कराए जाएंगे। इसमें मार्गों को बनवाया जाना, मरम्मत सहित अन्य कार्यों को शामिल किया जाएगा।
बैठक में मार्ग प्रकाश व्यवस्था, जलकल सामग्री, सफाई उपकरणों की खरीद, शुद्ध जलापूर्ति को मजबूत किए जाने के लिए 50 खराब इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत और 1,450 स्ट्रीट लाइट पोल खरीदने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। सभासद अकील अंसारी ने नगर की सफाई व्यवस्था और जल निगम की तरफ से खोदी गई सड़कों की समस्या उठाई। सभासद मोहम्मद शमीम ने मुख्य मार्ग को आरसीसी सड़क में परिवर्तित करने की मांग की। सभासद अजय द्विवेदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल विहार कॉलोनी, प्रतिमा और एक सामुदायिक भवन बनवाए जाने का प्रस्ताव रखा। सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में जेई निर्माण गौरव शुक्ला, सफाई निरीक्षक राज मंगल, जलकल जेई अमित सहित अधिकारी-कर्मचारी और सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें