फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: भाजपा नेत्री के पति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, ढाबे के किनारे खड़े होने के दौरान हादसा, जांच शुरू

Sun, 26 Apr 2026 03:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सवायजपुर में ढाबे के बाहर खड़े भाजपा नेत्री के पति सच्चिदानंद वाजपेई की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव के पास मिली डायरी के जरिए परिजनों को सूचना दी। अज्ञात वाहन के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-कटरा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र में कन्हारी के पास ढाबे के बाहर खड़े भाजपा नेत्री के पति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही अधेड़ की मौत हो गई। शव के पास मिली डायरी में दर्ज नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। रविवार सुबह हुई घटना का पता चलते ही परिजन बिलख पड़े।

विज्ञापन

सवायजपुर कस्बा निवासी ममता वाजपेई भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। उनके पति सच्चिदानंद वाजपेयी उर्फ पप्पू (55) रविवार सुबह बाइक से अमिरता गोशाला जा रहे थे। पुत्र केशव ने बताया कि कन्हारी गांव के पास स्थित एक ढाबे पर चाय पीने के बाद वह सड़क किनारे बाइक पर खड़े थे।

डायरी में दर्ज नंबरों के आधार पर परिजनों को सूचना दी
इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ढाबा संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। उनके पास से मिली डायरी में दर्ज नंबरों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर बिलख पड़े। पत्नी ममता बदहवास हो गईं।
विज्ञापन

http://



शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना का पता चलने पर ब्लाक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें