फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: कार की टक्कर से ऑटो पलटा, मासूम की मौत, छह घायल

Sun, 14 Jul 2024 06:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में कार सवार मासूम की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के संडीला कोथावां मार्ग पर ऑटो को किसी कार ने टक्कर मार दी। घटना में ऑटो सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां लाया गया। यहां घायलों में शामिल बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जमुखिया निवासी अनिल का चचेरा भाई लल्लन सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के महमदनगर गांव में रहता है। लल्लन की बेटी की शादी 11 जुलाई को थी। शादी में शामिल होने के लिए अनिल और भाई राजेंद्र का परिवार महमदनगर गया था। रविवार को अनिल की पत्नी रानी (38), पुत्र हिमांशु (11), प्रांशू (9), पुत्री हिमांशी (7), भाभी कोमल (40), कोमल का पुत्र रचित (8) और पुत्री नैंसी (5) ऑटो से अपने गांव जमुखिया जा रहे थे। संडीला कोथावां मार्ग पर ब्लॉक कार्यालय के पास किसी कार ने ऑटो में टक्कर मार दी।
Trending Videos
विज्ञापन

टक्कर लगने से ऑटो पलट गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। इन सभी को सीएचसी कोथावां लाया गया। हिमांशी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी सब को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल में हिमांशी को मृत घोषित कर दिया गया। बेनीगंज कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शहर कोतवाली पुलिस ने कराया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दुर्घटना करने वाली कार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें