फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: ब्रेकर पर बाइक से उछलकर सिर के बल गिरी महिला, मौत से मचा कोहराम

Sun, 10 May 2026 05:28 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
कोमल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाई के बेटे को काजल लगाने पति के साथ जा रही विवाहिता ब्रेकर पर बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर गईं। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना उन्नाव कटरा मार्ग पर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में दुर्गागंज के पास रविवार शाम पौने चार बजे हुई।

विज्ञापन


हरपालपुर निवासी विजेंद्र कुमार की पत्नी कोमल (28) का मायका माधौगंज थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में है। कोमल के भाई आजाद के बेटा हुआ था। रविवार को चंदौली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां भाई के बेटे को काजल लगाने के लिए कोमल को जाना था। कोमल पति विजेंद्र के साथ बाइक से रविवार शाम लगभग चार बजे चंदौली जाने को निकली थीं।

विजेंद्र ने बताया कि उन्नाव कटरा मार्ग पर दुर्गागंज के पास ब्रेकर पर बाइक चढ़ते ही झटका लग जाने से कोमल सिर के बल सड़क पर गिर गईं। मौके पर ही वह बेहोश हो गईं। विजेंद्र ने इसकी जानकारी परिजनों और रिश्तेदारों को दी। साथ ही एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से कोमल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने कोमल को मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बेटियां हैं। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि सीएचसी प्रशासन की सूचना पर शव कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें