फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दूल्हे के भाई समेत दो की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Sun, 17 Dec 2023 03:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पिहानी कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। परिजनों से तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाई की शादी में शामिल होकर साथी के साथ लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गोवा निवासी रोहित (20) के बड़े भाई अनुज की शादी शनिवार को शाहजहांपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुई थी। इसमें शामिल होने के लिए रोहित परिवार के ही गौरव (29) के साथ बाइक से शाहजहांपुर गया था।
विवाह होने के बाद रोहित और गौरव देर शाम बाइक से वापस गांव जा रहे थे। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में सल्लिया मार्ग पर सिमरहना गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों से तहरीर देने को कहा है
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, शव के पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पिहानी कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। परिजनों से तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें