फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, सेल्समैन घायल…इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम

Sun, 15 Dec 2024 12:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: नयागांव-माधौगंज रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सेल्समैन की मौत हो गई। थानाअध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे में नयागांव-माधौगंज रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव सहिजना निवासी अवनीश कुमार (33) पुत्र स्व. वीरेंद्र कुमार मल्लावां थाना क्षेत्र के नयागांव चौराहे स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन का  काम करता था।

विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। माधौगंज रोड पर स्थित बांसा गांव से पास उसकी बाइक मे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत मे लखनऊ के ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया।

Trending Videos
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर दर्ज की जाएगी रिपोर्ट
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी शशि का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का चार वर्षीय बेटा संगम है। थानाअध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें