फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: मातम में बदली खुशियां! बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Mon, 13 Nov 2023 12:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं। अयान के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई, तब आधी रात के बाद दोनों की शिनाख्त हो पाई।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर बाइक सवार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में दो  दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बाजपुर नकटौरा निवासी संतोष शर्मा (22) शहर में धर्मशाला रोड पर स्थित एक नर्सिंग होम में कर्मचारी था। वहीं, कन्हाईपुरवा निवासी अयान मंसूरी (19) भी उक्त नर्सिंग होम में काम करता था।

विज्ञापन

रविवार रात संतोष दिवाली मनाने के लिए अपने गांव बाइक से जा रहा था, जिसके साथ अयान भी था। शहर कोतवाली क्षेत्र में भिठारी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं। अयान के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई, तब आधी रात के बाद दोनों की शिनाख्त हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें