फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: पेड़ से टकराते ही 'धू-धू' कर जली बाइक, जिंदा जल गया युवक, मासूम समेत दो घायल, जांच शुरू

Sat, 18 Apr 2026 10:59 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: भूरा टीकुर के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक पेड़ से टकराकर आग का गोला बन गई, जिसमें एक युवक जिंदा जल गया और दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के भूरा टीकुर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जलकर मौत हो गई। वहीं, एक नाबालिग समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव हरियावां निवासी प्रतिपाल उर्फ गुड्डू के परिवार के सदस्य अमित कश्यप, उनका पुत्र शनि और पौत्र रचित (नाबालिग) बाइक से गांव से हरदोई की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे भूरा टीकुर के पास पहुंचे, अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक में तुरंत आग लग गई।

विज्ञापन

तहरीर मिलने के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें