फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मामी-भांजा की मौत और मामा घायल, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 05 Jan 2025 11:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मामी और भांजे की मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में लखनऊ- पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार मामी-भांजा की मौत हो गई, जबकि मामा मामूली रूप से चोटिल हो गया। उन्नाव के दरियाखेड़ा निवासी सुमित(30) की बहन निशा का घर रामपुर में है।

विज्ञापन

रामपुर के दिलपुरा मोहल्ले में निशा की के बेटे विराट (14) का जन्मदिन तीन जनवरी को था। इसमें शामिल होने के लिए सुमित अपनी पत्नी संगीता (24) और भांजे लकी (19) के साथ दो जनवरी को रामपुर गया था। शनिवार रात 9:00 बजे तीनों ही बाइक से वापस दरिय खेड़ा जाने के लिए रामपुर से निकले थे।

विज्ञापन

पुलिस ने तीनों का सीएचसी पहुंचाया
लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में नवीन गल्ला मंडी के पास सुबह चार बजे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने संगीता और लकी को मृत घोषित कर दिया। सुमित मामूली रूप से चोटिल हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें