फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बालक से कुकर्म के दोषी को 20 साल की सजा, जुर्माना भी लगाया

Thu, 29 Feb 2024 06:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई में बालक से कुकर्म के आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बालक से कुकर्म के ढाई साल पुराने मामले में अपर जिला जज (पाक्सो एक्ट) कोर्ट संख्या 15 अबुल कैश ने युवक को दोषी करार दिया है। उसे 20 साल की सजा सुनाई है। 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर आठ माह की अतिरिक्त सजा भी काटनी होगी।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक अमित शुक्ला ने बताया कि कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 21 जून 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसके छोटे भाई की पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण दवा दिलाने लखनऊ गया था। घर पर उसके एक बेटा व बेटी थी। इसी दौरान गांव का ही पूर्णेश उर्फ अनुज उसके छोटे बेटे (8) को टॉफी का लालच देकर गांव के किनारे बने अपने मकान में ले गया। वहीं उसके साथ कुकर्म किया। 16 जून को हुई इस घटना की जानकारी लखनऊ से 21 जून को आने पर हुई, तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। अपर जिला जज अबुल कैश ने पूर्णेश उर्फ अनुज को 20 साल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें