फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: भीषण गर्मी में नवोदय की 11 छात्राएं बीमार…अस्पताल में भर्ती, बोलीं-  हॉस्टल में नहीं चल रहा था जनरेटर

Fri, 25 Jul 2025 10:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: जवाहर नवोदय विद्यालय में भीषण गर्मी और बिजली कटौती के कारण 11 छात्राएं बीमार पड़ गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। छात्राओं ने हॉस्टल में जनरेटर न चलने से उमस और घुटन की शिकायत की है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के पिहानी कस्बे में भीषण गर्मी में जवाहर नवोदय विद्यालय की ग्यारह छात्राएं अचानक बीमार हो गईं। इन्हें सीएचसी पर भर्ती करवाया गया है। सीएचसी अमला बच्चियों के इलाज में जुटा हुआ है। बताया जाता है कि रात को गर्मी अधिक थी। बच्चियों ने बताया कि पंखें काफी धीरे चल रहे थे। बिजली जाने पर जनरेटर भी नहीं चला, जिससे उन्हें उलझन और घबराहट होने लगी।

विज्ञापन

रात में लगभग आठ बजे सीनियर हॉस्टल की आठ छात्राएं अंशिका, अंशिका द्विवेदी, साक्षी सिंह, हिमांशी पाल को उलझन और घबराहट होने पर सीएचसी पिहानी में भर्ती करवाया गया। सुबह होते-होते इसी हॉस्टल की अन्य आठ छात्राएं बीमार हो गईं। इन्हें सुबह आठ बजे अस्पताल लाया गया। इनमें शैलजा दीक्षित,  बेबी रामकुमारी, सिया, प्रियंका सक्सेना, सुलक्षना, हिमांशी, रितिका शामिल हैं।

विज्ञापन

उमस और गर्मी से हो रही थी उलझन
कई बच्चियों ने बताया कि रात में हॉस्टल में गर्मी काफी अधिक थी। बिजली बार बार आ जा रही थी। बिजली जाने पर जनरेटर नहीं चला जिससे हॉस्टल में उमस और गर्मी हो जाने से उन्हें उलझन और घबराहट होने लगी।  कार्यवाहक प्रधानचार्य रमेश सिंह ने बताया कि बिजली नहीं होने पर जनरेटर चलाया जाता है। रात में बिजली की आवाजाही बार बार हो रही थी, जिसके चलते जनरेटर बारह बजे तक जनरेटर चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें