फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक बोले- हमें चौकीदार नहीं प्रधानमंत्री चाहिए, साध्वी पर जमकर किये कटाक्ष

Thu, 25 Apr 2019 08:31 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में पहली बार आए गुजरात के पाटीदार कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक के बाद एक कई सियासी तीर छोड़े। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल का हौव्वा दिखाकर प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी खुद को चौकीदार कहते हैं, पूरी भाजपा को चौकीदार बना दिया, लेकिन हमें चौकीदार नहीं प्रधानमंत्री चाहिए। वैसे भी किसानों के खेत में चौकीदार नहीं होते, चौकीदार तो उद्योगपतियों के घर व ऑफिस में होते हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल गुरुवार सुबह कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान के लिए चुनावी जनसभा करने अमौली के बलदेव गिरि इंटर कॉलेज परिसर में पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव डॉ आंबेडकर के संविधान को बचाने का भी चुनाव है। एकजुटता व जागरूकता दोनों जरूरी है। समझदारी से वोट नहीं दिया तो भाजपा यह संविधान खत्म कर देगी। जिस गुजरात मॉडल को देखकर नरेंद्र मोदी ने केंद्र में सत्ता हासिल की उस गुजरात में पांच साल में पांच हजार किसान आत्महत्या कर चुके। 55 लाख बेरोजगार हैं। तेरह हजार महिलाएं-लड़कियां गायब हो चुकी हैं।



 

गुजरात को सुनकर नहीं कभी वहां आकर देखिए

उन्होंने कहा कि गुजरात को सुनकर नहीं कभी वहां आकर देखिए। अहमदाबाद को छोड़ दें तो गुजरात में हर तरफ बदहाली है। यूं भी समझ सकते हैं कि आपके यूपी में मेट्रो है, लेकिन गुजरात में नहीं। भाजपा वैसे भी भारतीय जुमला पार्टी है। हार्दिक पटेल ने कहा कि फतेहपुर में पानी, सिंचाई की बड़ी दिक्कत है। सूखा है, पानी की समस्या को सरकार ने समाधान करने का प्रयास नहीं किया। आवारा पशुओं से किसान परेशान हैं। कोई व्यवस्था नहीं है।

कहा कि योगी सीएम जरूर हैं लेकिन वह आप के लिए काम नहीं कर रहे। केवल आरएसएस व कुछ लोगों के लिए काम कर रहे हैं। आजादी से लेकर अब तक जनता के लिए यदि किसी ने इमानदारी से काम किया तो वह कांग्रेस है। यह सरदार पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, अब्दुल कलाम की पार्टी है।
 
 

भाजपा विधायक पर आरोप लगा लेकिन पार्टी ने उसे सस्पेंड नहीं किया

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने फतेहपुर में साध्वी के कामकाज पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री भी हैं लेकिन किसानों के लिए जरा सा काम नहीं किया, उद्योगपतियों को मजबूत करने का काम किया। हमें इन लोगों के पकौड़े नहीं खाने हैं। पकौड़े नहीं तलेंगे, पकौड़े तलेंगे तो परिवार का भविष्य तल जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो 2004 की तरह किसानों, मजदूरों का कर्जा माफ होगा। यूपी में सरकारी पद ढाई लाख खाली हैं। इससे लाखों युवा को नौकरी मिल सकती है। उन्नाव में बच्ची से बलात्कार हुआ। भाजपा विधायक पर आरोप लगा लेकिन पार्टी ने उसे सस्पेंड नहीं किया, यह भाजपा है।
 
विज्ञापन

करोड़ रुपये की हाथी ले आए हैं प्रत्याशी

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल यहां भी हेलीकॉप्टर से पहुंचे। धाता इंटर कॉलेज परिसर में प्रत्याशी राकेश सचान के समर्थन में जनसभा में उन्होंने कहा कि वह मोदी के प्रदेश से नहीं सरदार पटेल के गुजरात से यहां लोगों को जगाने आए हैं। फतेहपुर के किसान, व्यापारी सभी त्रस्त हैं। बुंदेलखंड के रूप में यमुना पट्टी पर काम होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र न्याय में न्याय के तमाम बिंदु गिनाते हुए पूर्व सांसद राकेश सचान के लिए समर्थन भी मांगा। दस्यु सम्राट रहे ददुआ के गुरु गया बाबा ने कहा कि कांग्रेस की वजह से वह समाजसेवा की जिंदगी जी रहे हैं।

जनसभा में अपने संबोधन के दौरान पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा कि एक प्रत्याशी करोड़ रुपये का हाथी खरीद कर लाए हैं। जब करोड़ रुपये का हाथी है तो इसका दाना-पानी कितना महंगा होगा। अब जब प्रत्याशी इतना खर्च करेगा तो बाद में वसूल जनता से ही करेगा। पूरी व्यवस्था करने के बाद ही आपका विकास कर पाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें