फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों के जमाने के जेलर बोले..मोदी राज में आतंकियों का सफाया, दुनिया में देश का नाम हुआ रोशन

Thu, 25 Apr 2019 07:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते फिल्म कलाकार असरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 में इटावा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया के समर्थन में फिल्म स्टार असरानी ने गुरुवार को चंदनपुर, किल्ली, जोधपुरा चौराहा में नुक्कड़ सभाएं कीं। अंग्रेजों के जमाने के जेलर की झलक पाने और उन्हें सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन


असरानी ने कहा कि मोदी सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन से घर-घर शौचालय बनवाए, उज्ज्वला योजना से रसोई गैस कनेक्शन दिए। गांव-गांव तक बिजली पहुंचाई और गरीब परिवारों के लिए  पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

बॉलीवुड में अग्रेजों के जमाने के जेलर किरदार से प्रसिद्ध हुए थे असरानी

इतना ही नहीं किसानों के लिए 6000 रुपये वार्षिक देने का  प्रबंध भी किया। किसानों के खाते में दो महीने में 4000 रुपये आ भी चुके हैं। मोदी के राज में आतंकवादियों का सफाया हुआ और दुनिया में देश को नाम ऊंचा हुआ है।

भाजपा प्रत्याशी कठेरिया को कर्मयोगी बताते हुए उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की। विधायक सविता भदौरिया, पूर्व विधायक केके राज, विमल भदौरिया, संजीव राजपूत, रामकुमार त्रिपाठी, रामकुमार चौधरी, रणवीर भदौरिया, गौरव गुर्जर, हैप्पी राणा, नरेश  पांडेय, श्याम पराशर और अजय कठेरिया आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें