जय हनुमान के उद्घोष से गूंज उठे मंदिर
पनकी स्थित हनुमानमंदिर में रात एक बजे मंगला आरती के बाद हनुमान जी के पट भक्तों के दर्शन व पूजन के लिए खोले गए। पूरा परिसर जय श्री राम, जय हनुमान के उद्घोष से गूंज उठा। महंत कृष्णदास महाराज ने बताया कि इस वर्ष हनुमानजी को सोने के वर्क का चोला चढ़ाया गया है।
वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए दर्शन की अलग व्यवस्था
महिला व पुरुष श्रद्धालु अलग-अलग लाइन में लगकर पूजन कर रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए दर्शन की अलग व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार जीटी रोड स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देर रात से ही उमड़ पड़ी। सुबह दिन से ही मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।