फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Mela: तुलसीदास की जन्मस्थली में हनुमान मेला शुरू, एक माह तक चलेगा...पहले दिन ही उमड़ी भक्तों की भीड़

Wed, 29 Nov 2023 02:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: हनुमान मंदिर के पूजारी सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास ने एक शिला में चंदन से पत्थर की एक शिला में हनुमान की आकृति बनकार पूजा पाठ इस स्थान पर किया था। उसी समय से यहां पर श्रद्धालु आते हैं। इस स्थान पर आने वाले श्रद्धालु की मनोकामना पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
तुलसीदास की जन्मस्थली में हनुमान मेला शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में अगहन माह में गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर कस्बे के हनुमान मंदिर में मेला शुरु हो गया है। पहले मंगलवार को भक्तों की आस्था उमड़ी। आसपास के दस गांव के श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर में दर्शन कर खरीदारी की।

विज्ञापन

राजापुर कस्बे के हनुमान मंदिर में मेला की शुरुआत होने से जिले की सीमा से सटे कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, प्रयागराज सहित अन्य स्थानों से श्रद्धालु भगवान हनुमान के दर्शन करने के लिए पहुंचे। मेले में लगी दुकानों में खरीदारी की। मेला में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेला को चार जोन में बांटा गया है। सीओ निष्ठा उपाध्याय ने मेला का निरीक्षण का किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष भाष्कर मिश्र मौजूद रहे।
गोस्वामी तुलसी दास ने किया था पूजा
हनुमान मंदिर के पूजारी सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास ने एक शिला में चंदन से पत्थर की एक शिला में हनुमान की आकृति बनकार पूजा पाठ इस स्थान पर किया था। उसी समय से यहां पर श्रद्धालु आते हैं। इस स्थान पर आने वाले श्रद्धालु की मनोकामना पूरी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें