फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निबंध में हंसिका और पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग्यश्री प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। विश्व आर्दभूमि दिवस पर रविवार को लॉयन सफारी में गोष्ठी हुई। इसमें आर्दभूमि संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बड़ी संख्या छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, नारायण काॅलेज आफ साइंस एंड आर्टस, सेंटमेरी इंटर काॅलेज व सुदिती ग्लोबल एकेडमी के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में निदेशक डाॅ. अनिल कुमार पटेल ने छात्र-छात्राओं को आर्दभूमि संरक्षण करने के बारे में जानकारी दी।
निबंध प्रतियोगिता में सुदिती ग्लोबल एकेडमी की हंसिका प्रथम, रियांश यादव द्वितीय व शिवानी गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में सेंटमेरी इंटर काॅलेज की आरोही दुबे तृतीय स्थान पर रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की भाग्यश्री मीना पहले, दिल्ली पब्लिक स्कूल की दृष्टि धांगर व आदित्य यादव संयुक्त रूप से दूसरे, नारायण काॅलेज ऑफ साइंस एंड आर्टस की पलक तीसरे स्थान पर रहीं। इन्हें प्रमाण पत्र बांटे गए।
विज्ञापन

निदेशक सफारी ने राजकीय वाहन से इटावा सफारी पार्क के विभिन्न सफारियों का छात्रों को भ्रमण कराया गया। इटावा सफारी पार्क के उपनिदेशक डाॅ. विनय कुमार सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव, बायोलाॅजिस्ट बीएन सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें