फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप से पानी लेने पहुंचे मां-बेटे पर पड़ोसी पिता-पुत्र ने जमकर भांजी लाठी

Mon, 19 Sep 2016 09:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
चित्रकूट में घर के पास लगे हैंडपंप को छूने पर पड़ोसी पिता-पुत्र ने मां-बेटे को लाठियों से पीट दिया। पीड़ित मां-बेटे की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रेंहुटिया निवासी मेवालाल पुलिस लाइन में फालोवर है।
विज्ञापन


उसने बताया कि सोमवार सुबह उसकी पत्नी कुट्टन देवी व पुत्र करन घर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी लेने पहुंचे तो वहां पड़ोसी भोंडा कोटार्य व उसके पुत्र मंडू ने हैंडपंप छूने से मना कर दिया।

विरोध करने पर पुत्र की पिटाई शुरू कर दी। पुत्र को बचाने को दौड़ी मां को भी लाठियों से पीटा। कोतवाल सत्यपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें