हमीरपुर के कुरारा थानाक्षेत्र के बिलौटा गांव में जमीन के विवाद में खूनी रिश्ते फिर तार-तार हो गए। चचेरे भाइयों ने जमीन पर गिराकर उसे तमंचे की बट और ईट से कूच-कूच कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों भी घटना में घायल हुए है जिन्हें अस्पताल में पुलिस इलाज करा रही है।
कुरारा थाना क्षेत्र के बिलौटा गांव में यह खूनी घटना शुक्रवार की देर रात हुई। यहां रामप्रसाद (42) पुत्र शिवनाथ का जमीनी विवाद में घर में भाइयों के बीच चल रहा था। मृतक की बहन सोमवती ने बताया कि पिता शिवनाथ ने कई साल पहले कुरारा और डामर गांव के बीच चार बीघा जमीन खरीदी थी।
यह जमीन उसने अपने भतीजे शिवनारायण के नाम कर दी थी। इसी जमीन में प्लाटिंग की गई है और की प्लाट भी बेच दिए गए। जमीन में हिस्सेदारी और प्लाटिंग के पैसे के बंटवारे को लेकर घर में कई दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात भाई रामप्रसाद अपने घर पर बैठा था तभी घर में चचेरे भाई और उसकी पत्नी में विवाद शुरू हो गया।