फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: महिला जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट सभागार से युवती का पर्स चोरी, पीड़िता बोली- CCTV फुटेज खंगालेगी पुलिस

Fri, 13 Mar 2026 03:02 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: हमीरपुर कलेक्ट्रेट में महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान बिवांर निवासी युवती का पर्स चोरी हो गया। पुलिस और आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
जनसुनवाई में न्याय मांगने आई महिला का पर्स उड़ाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में महिला जनसुनवाई के दौरान कलक्ट्रेट सभागार से एक महिला का पर्स चोरी हो गया। इससे वहां हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार अपनी मां तारा देवी निवासी बिवांर की शिकायत लेकर उनकी बेटी अर्चना सिंह महिला जनसुनवाई में आई। शिकायतकर्ताओं की लाइन में जब वह खड़ी हुई, तो उसी दौरान उन्होंने अपना पर्स कुर्सी पर रख दिया।

विज्ञापन

जब वह वापस अपनी सीट पर आई तो पर्स गायब था। इसकी शिकायत महिला आयोग की सदस्य डॉ. अनीता गुप्ता से की। बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। महिला दरोगा ने आसपास खोजबीन भी की, लेकिन पर्स नहीं मिला। सभागार में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक करवाने की बात पीड़िता ने की है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें