फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर में पहली बार होगी मल्टी-डे क्रिकेट चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर के युवा क्रिकेटरों को लंबी पारी खेलने और तकनीकी कौशल निखारने का अवसर देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी की ओर से पहली बार मल्टी-डे क्रिकेट चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। अंडर-20 आयुवर्ग के खिलाड़ियों के चयन के लिए 14 और 15 मार्च को राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में ट्रायल होंगे। प्रस्तावित टूर्नामेंट का आगाज 25 मार्च से होगा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट सचिव अंश तिवारी ने बताया कि वर्तमान समय में अधिकांश प्रतियोगिताएं टी-20 प्रारूप में आयोजित हो रही हैं, जिससे जूनियर खिलाड़ियों को लंबी पारी खेलने और अपने खेल को परखने का पर्याप्त मौका नहीं मिलता। इस कमी को दूर करने के लिए दो दिवसीय मल्टी-डे मुकाबलों की शुरुआत की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को 90-90 ओवर खेलने का अवसर मिलेगा। इससे खिलाड़ियों को धैर्य, तकनीक और मैच की समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।
टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। ट्रायल फॉर्म राष्ट्रीय मैदान, कानपुर साउथ, लाला स्पोर्ट्स, राम स्पोर्ट्स, रोवर्स, चंद्रा मैदान और केडीएमए से प्राप्त किए जा सकते हैं। ट्रायल के बाद छह टीमों का चयन किया जाएगा, जिनके बीच मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजकों का मानना है कि यह प्रतियोगिता शहर के उभरते क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच बनाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें