हमीरपुर जिले में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में एक युवक और युवती ने रेलवे ट्रैक पर खतरनाक रील बनाई। दोनों ने शराब के नशे में धुत होने की एक्टिंग की, जिससे लोगों में गलत संदेश जा रहा है। यह वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।
मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, युवक-युवती रेलवे ट्रैक पर लेटकर रील बना रहे थे। ट्रेन के आने-जाने का खतरा होने के बावजूद उन्होंने सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन किया। रेलवे सुरक्षा नियमों के तहत ट्रैक पर इस तरह की हरकतें गैरकानूनी हैं।