फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में 'महासमन्वय': संघ-भाजपा की समन्वय बैठक में पहुंचे CM योगी, दिग्गजों के साथ 2027 की रणनीति पर मंथन

Fri, 06 Mar 2026 11:31 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में मुख्यमंत्री योगी और संघ के दिग्गजों ने 2024 की हार की समीक्षा करते हुए 2027 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का मंत्र दिया। बैठक में आंतरिक कलह को खत्म करने और खोई हुई सीटों को वापस पाने पर विशेष जोर रहा।
विज्ञापन
संघ-भाजपा की समन्वय बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में यूजीसी को लेकर उठे विवाद और भाजपा के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की समन्वय बैठक में शामिल हुए। इस बैठक को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन

बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और जमीनी फीडबैक पर चर्चा होने की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

अंदरूनी कलह का देखने को मिला था असर
दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के भीतर चली अंदरूनी कलह का असर कई सीटों पर देखने को मिला था। इसका परिणाम यह रहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र की बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन और फतेहपुर सीटें भाजपा के हाथ से निकल गईं, जबकि फर्रुखाबाद सीट पार्टी के खाते में मुश्किल से आ सकी थी।





विधानसभा चुनाव से पहले अहम मानी जा रही है बैठक

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए भाजपा और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर मंथन कर रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह बैठक संगठनात्मक मजबूती और आपसी समन्वय के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी पावन स्मृतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें