खेतों के किनारे कुत्ते नोंच रहे थे शव
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के रामना गांव के पास गुरुवार सुबह खेतों के किनारे एक महिला का नग्नावस्था में शव मिला। राहगीरों ने देखा कि शव को कुत्ते नोंच रहे थे, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद सीओ मौदहा राजकुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
शव की हालत खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए कुछ लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई, लेकिन पुलिस इस एंगल पर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं कर रही है। थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया महिला के सिर में चोट के निशान मिले हैं और शरीर को घसीटे जाने के संकेत हैं।