फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: दिनभर रखा निर्जला व्रत, पति के नशा छुड़ाने को लेकर हुआ विवाद, मना करने पर फंदे से झूली विवाहिता

Mon, 21 Oct 2024 01:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में करवा चौथ के दिन महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
सारिका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति के गुटखा खाने की आदत से परेशान होकर एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। जलालपुर गांव में करवा चौथ के दिन विवाहिता का पान मसाला खाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के धमना खुर्द गांव निवासी प्रेमप्रकाश ने बताया कि उनकी इकलौती बेटी सारिका की शादी 2021 में जलालपुर गांव में उसके सगे भांजे सुलभ के साथ हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

सुलभ गुटखा खाता था। रविवार को बेटी व दामाद दोनों राठ कस्बे में खरीदारी करने गए थे। निर्जला व्रत रखने के बाद उसने सुलभ से पान मसाला (गुटखा) छोड़ने की बात कही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। रात में पूजा करने के बाद वह कमरे में सो गई थी। पति बरामदे में सो गया। रात में बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष ब्रजमोहन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें