फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: महिला से मारपीट, मासूम को छीनकर नाले में फेंका, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sat, 21 Mar 2026 06:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दरवाजे पर शराब पीने से मना करने पर दबंग ने महिला के साथ मारपीट की। उसके छह माह के बेटे को छीनकर नाले में फेंक दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। नगर के चरखारी सड़क निवासी कपूरी ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसमें बताया कि शुक्रवार को पड़ोसी चंदू व बृजेंद्र उनके दरवाजे पर बैठकर शराब पी रहे थे।

विज्ञापन


मना करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की थी। शनिवार को पुलिस बृजेंद्र को कोतवाली ले गई। पुलिस में शिकायत करने से नाराज चंदू ने उससे मारपीट की। आरोप लगाया कि वह अपने छह माह के बेटे को लिए थीं तभी आरोपी ने छीनकर नाले में फेंक दिया। राहगीरों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कोतवाल राकेश कुमार ने कहा कि शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी चंदू को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें