हंगामा देख विशिष्ट सदस्य ने दोनों सिपाहियों को जमकर फटकारा। जानकारी पर रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक ने दोनों सिपाहियों को स्कॉर्ट ड्यूटी से हटा दिया।
हमीरपुर जिले में लोनिवि डाकबंगले में सोमवार को राज्य स्तरीय निगरानी समिति के विशिष्ट सदस्य की स्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात दो सिपाही भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर राइफलें तानकर हंगामा किया। बाद में दोनों सिपाहियों को ड्यूटी से हटा दिया गया है और दोनों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय निगरानी समिति के विशिष्ट सदस्य रामभरोसी लाल बाल्मीकि सोमवार को लोनिवि के डाकबंगले में आए थे। पुलिस प्रशासन ने स्कॉर्ट ड्यूटी में कांस्टेबल शेषलाल व देवेंद्र को लगाया गया था। दोनों सिपाही किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए।
एक दूसरे पर राइफलें तान दीं, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। हंगामा देख विशिष्ट सदस्य ने दोनों सिपाहियों को जमकर फटकारा। जानकारी पर रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक ने दोनों सिपाहियों को स्कॉर्ट ड्यूटी से हटा दिया। उधर, एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया दोनों को अनुशासनहीनता में निलंबित कर दिया गया है।