फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर हादसा: मवेशी को बचाने में भिड़ीं दो कारें, दंपती समेत सात घायल, तीन की हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज रेफर

Wed, 02 Sep 2026 10:19 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur Accident News: उरई रोड पर अमगांव तिराहे के पास अचानक मवेशी को बचाने के प्रयास में दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। इस भीषण हादसे में मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दंपती समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को ले जाते समय चेकअप करते एएलएस एम्बुलेंस कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में उरई रोड पर अमगांव तिराहे के पास मवेशी को बचाने में दो कार टकरा गई] जिसमें सवार दंपती सहित सात घायल हो गए। वहीं, मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां तीन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

उत्तराखंड प्रदेश के उधमनगर किच्छा निवासी अमित कुमार (31) ने बताया कि उनके मालिक का ट्रक चालक गोहांड के आसपास कही खड़ाकर भाग गया था। उसको खोजने बुधवार सुबह कार से जा रहे थे। तभी अमगांव तिराहे के पास अचानक मवेशी सड़क पर दौड़ पड़ी। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर गई।

http://



दोनों गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत

सामने से आ रही तेज रफ्तार कार चालक भी गाड़ी नियंत्रित नहीं पाए, जिससे दोनों गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर से मवेशी की भी मौत हो गई। बताया कि कार में उत्तराखंड के उधमनगर निवासी मुंशीराम (55) पुत्र रघुवीर सिंह, निशाद (40) पुत्र गोरे खान, रोशनलाल (60) सवार थे।
विज्ञापन

गंभीर घायल मेडिकल कॉलेज रेफर
वहीं, दूसरी कार में सवार कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी धीरेंद्र सिंह (32) पुत्र ध्यानसिंह उनकी पत्नी सुधा (30) व भाई अंकित कुमार (25) घायल हो गए। सूचना पर सभी घायलों को सीएचसी में एम्बुलेंस की मदद से भर्ती कराया गया। यहां इलाज के बाद सुधा, धीरेंद्र सिंह व मुंशीराम की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें