फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: दो चौकीदारों को बंधक बनाकर सराफा दुकानों में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 27 Dec 2022 04:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष बाजार में चौकीदारों को बंधक बनाकर सराफा की दुकानों पर लाखों रूपये की कीमत के सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी व्यापारी आसिफ ने पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी गई। सीसीटीवी फुटेल खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के शहर के सुभाष बाजार में सूफीगंज चौराहे पर आसिफ की अली ब्रदर्स के नाम से सराफा की दुकान है। जहां सोमवार रात करीब 3 बजे चोरों ने वहां मौजूद चौकीदार बिंदा और रामेश्वर को बंधक बनाकर बेतवा घाट पहुंचाया। इसके बाद दुकान में रखे सोने चांदी के जेवरात व नकदी ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी अनूप कुमार, सीओ राजेश कमल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में जानकारी एवं सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें