बाथरूम का दरवाजा तोड़कर हिरासत में लिया
अदालत ने अगली सुनवाई 16 दिसंबर तय की है। कोर्ट इससे पहले भी पुलिस की धीमी कार्रवाई पर असंतोष जता चुका है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्रीतम सिंह को लखनऊ से ढूंढ निकाला गया है। अब उन्हें हमीरपुर लाया जा रहा है। 55 दिनों से लापता भाजपा नेता के अचानक मिलने की सूचना से सरगर्मी बढ़ गई है। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज है। सूत्रों ने बताया कि प्रीतम सिंह किसान को लखनऊ में जिस स्थान से हिरासत में लिया गया, वहां पहुंचने पर पुलिस को कठिनाई का सामना करना पड़ा।
बाथरूम का दरवाजा तोड़कर हिरासत में लिया
बताया जाता है कि पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही वे घर के भीतर एक कमरे और बाद में बाथरूम की ओर चले गए थे। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर पुलिस को औपचारिक प्रक्रिया के तहत दरवाजा खुलवाने के प्रयास करने पड़े। इस दौरान मौके पर मौजूद घर के लोगों की ओर से दरवाजा न तोड़ने का अनुरोध भी किया गया, लेकिन सुरक्षा कारणों और प्रक्रिया आवश्यकता के चलते पुलिस ने दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि स्थानीय अधिकारियों ने नहीं की।