पीड़ित पिता ने बताया उस रात के तंत्रमंत्र के बाद से उनकी पुत्री की हालत खराब है। उधर इस मामले की जांच कर रहे दरोगा रोशनलाल सरोज ने बताया मामला करीब 15 दिन पूर्व का है।
हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर में जमीन में गड़े धन निकालने के लालच में किशोरी की बलि का आरोप लगा उसके पिता ने तांत्रिक समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र में दफीनाबाजों का गैंग सक्रिय है। जो लगातार जमीन पर गड़े हुए धन को निकालने के लिए तंत्रमंत्र का सहारा लेने के साथ नरबलि देने की भी व्यवस्था करते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है। जिसमें थानाक्षेत्र के बिलहड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया उनकी पुत्री टेढ़ा गांव में अपनी नानी के पास गई थी।
आरोप लगाया पुत्री को करगांव निवासी एक व्यक्ति, टेढ़ा निवासी तांत्रिक व एक अन्य व्यक्ति व एक महिला, एक युवती समेत तीन अज्ञात लोग एक दिन रात में 12 बजे बहलाकर साथ ले गए। धन खोदने के लिए उनकी पुत्री का शृंगार कर पूजा शुरू की।
विज्ञापन
बताया इसी बीच उनकी पुत्री की बलि देने के बात करने लगे तो वह भयभीत होकर भाग निकली। पीड़ित पिता ने बताया उस रात के तंत्रमंत्र के बाद से उनकी पुत्री की हालत खराब है। उधर इस मामले की जांच कर रहे दरोगा रोशनलाल सरोज ने बताया मामला करीब 15 दिन पूर्व का है। तहरीर मिली है। वह मामले की जांच कर रहे हैं।