फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बेखौफ छात्रों ने हिरासत में बना डाली रील, सोशल मीडिया में वायरल होने पर बैकफुट में आई पुलिस

Sat, 08 Jun 2024 06:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हमीरपुर में पुलिस हिरासत में छात्रों के रील बनाने का मामला सामने आया है। रील वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
छात्रों ने हिरासत में बना डाली रील - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थाने की हवालात में पहुंचते ही लोग थर्राने लगते थे। लेकिन मारपीट में पकड़े गए छात्रों ने हवालात में बैठकर रील बनाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। रील वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। हालांकि वायरल रील की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


मामला कस्बे के थाने की हवालात का है। गत तीन जून को दो विद्यालयों के कुछ छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें तीन छात्रों को पुलिस पकड़ लाई और हवालात में बंद कर दिया। हवालात पहुंचे छात्रों ने आराम से रील बनाई और इसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही थाने के अंदर अपना भौकाल दिखाते हुए रील में लिखा कि यह तो बहुत कम है अभी और बाकी है...।

उधर, इसके बाद छात्रों को हवालात से छोड़ दिया गया। वहीं, रील वायरल होने पर पुलिस बैकफुट में आ गई और छात्रों को हिरासत में लेने की बात कही है। मामले को लेकर लोगों का कहना है कि इसमें पुलिस की लापरवाही साफ नजर आ रही है। लड़के हवालात में रील बनाते रहे और उन्हें किसी ने नहीं टोका। उधर, थानाध्यक्ष राकेश कुमार का कहना है कि पकड़े गए युवक छात्र थे। इसलिए डांट-डपट कर छोड़ दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें