फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: धुएं ने बिगाड़ा मनौती का काम; मधुमक्खियों के हमले से मची भगदड़, बच्चों समेत गंभीर 10 घायल

Tue, 17 Feb 2026 03:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: बबेड़ीनाथ आश्रम में सड़क निर्माण के धुएं से उग्र हुई मधुमक्खियों ने 10 श्रद्धालुओं को काट लिया। मनौती का प्रसाद चढ़ाने गए ग्रामीणों को निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
मधुमक्खियों ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में बिवांर कस्बा क्षेत्र के डीहा मौजा-भरखरी मार्ग पर बने बबेड़ीनाथ आश्रम में प्रसाद चढ़ाने गए भक्तों पर मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिसमें बच्चों समेत दस लोग घायल हो गए। कस्बा बिवांर निवासी संजय पुत्र बच्चा यादव ने कुछ दिनों पहले ट्रैक्टर खरीदा था और उसी ने बबेड़ीनाथ आश्रम जाकर सवा मन प्रसाद चढ़ाने की मनौती मानी थी।

विज्ञापन

मंगलवार के दिन जब वह अपने पड़ोस की महिलाओं और बच्चों को ट्रैक्टर से लेकर बबेड़ीनाथ आश्रम पहुंचा और प्रसाद भी चढ़ा लिया। उसके कुछ देर बाद आश्रम में खड़े पेड़ों पर रखे मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक उड़कर मधुमक्खियों ने सभी पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वहां अफरातफरी मच गई और मौजूद लोग व बच्चे और महिलाएं बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

दस को मधुमक्खियों ने बुरी तरह काटा
वहीं, जो लोग मंदिर के अंदर और पुजारी की कुटिया के अंदर घुस गए। हालांकि, कुछ लोग बच गए, लेकिन दस को मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट लिया। इस घटना में लोकेंद्र सिंह (38) पुत्र लाखन सिंह सबसे ज्यादा घायल हो गए। वहीं स्वेता (19) पुत्री पाना, रामकिशन प्रजापति (50) पुत्र दुर्गा, संध्या (20) पुत्री सुरजन रोशनी (17) पुत्री रुद्र, कोमल (20) पुत्री सुखराम, संतोष (35) पुत्र मइयादीन और बादशाह (31)  पुत्र चंद्रभान यादव भी बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन

पेड़ों पर रखे छत्ते हटवाने की मांग
सभी लोग जैसे-तैसे वहां से बचकर भागे और बिवांर आकर एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया। घायलों ने बताया कि डीहा मौजा से होते हुए भरखरी मार्ग का डामरीकरण हो रहा है। उसी के लिए तारकोल पिघलाने वाली भट्ठी से उठे काले धुएं के गुबार से मधुमक्खियां उग्र हो गईं और सभी पर हमला बोल दिया। बताते चलें कि इससे पहले भी मधुमक्खियां यहां दो बार हमला कर चुकीं हैं। लोगों की मांग है कि पेड़ों पर रखे छत्ते हटवाए जाएं, ताकि ऐसी घटना अगली बार न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें