फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: प्लास्टिक की बोरी में बंद मिला महिला का कंकाल, होगा डीएनए टेस्ट

Mon, 28 Apr 2025 07:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: प्लास्टिक की बोरी में महिला का कंकाल मिला। चरवाहों ने लरौंद गांव के पास शिहो नाला में देखा। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
महिला के कंकाल को देखतीं सीओ वितीना पहल व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थानाक्षेत्र के लरौंद गांव के निकट शिहोनाला के पास रविवार को प्लास्टिक की बोरी में कंकाल मिला है। बोरी के अंदर महिला के अंत:वस्त्र व सलवार कुर्ता भी मिला है। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस व फाॅरेसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजा। पुलिस के अनुसार कंकाल एक साल से अधिक पुराना है।
विज्ञापन


बिवांर थानांतर्गत कुनेहटा चौकी के लरौंद गांव में रविवार की शाम कुछ चरवाहों ने शिहो नाला के रपटे किनारे एक प्लास्टिक की बोरी देखी। खोलकर देखा तो उसमें मानव कंकाल दिखा। इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान के पति विष्णुदत्त शिवहरे को दी। सोमवार की सुबह इसकी सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। पहनावा देख कंकाल महिला का होने की पुष्टि हुई। मौदहा सीओ विनीता पहल ने बताया कि कंकाल काफी पुराना है। फील्ड यूनिट टीम ने इसके सैंपल लिए गए हैं। इसे डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। बताया कंकाल के साथ महिलाओं के कपड़े, सलवार, कुर्ती और अंत:वस्त्र के साथ कुछ कांच की चूड़ियां भी मिली हैं। इससे कंकाल महिला का होने का अनुमान है। आसपास के गांवों के लोगों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया लेकिन कंकाल के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें