फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर सड़क हादसा: ई-रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत और तीन घायल, चालक गिरफ्तार

Sat, 22 Jul 2023 03:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur Accident: कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें ई-रिक्शा चालक समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर नेशनल हाईवे-34 पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं, चालक समेत तीन अन्य चोटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन

शनिवार को सुमेरपुर की ओर से सवारी भरकर एक रिक्शा चला आ रहा था। बेतवा पुल के पास पहुंचते ही, कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें ई-रिक्शा चालक समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चंदौखी निवासी धनेशवरी (54) पत्नी रामनरेश सचान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन अन्य को मामूली चोट होने पर प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें