फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Road Accident: बाइक सवार फैक्टरी कर्मी को ट्रक ने रौंदा, पांच किमी तक घसीटा...क्षत विक्षत हुआ शव

Tue, 17 Oct 2023 10:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: ट्रक उसे करीब पांच किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया और सीमेंट फैक्टरी के पास उसका शव ट्रक से अलग हो सका। इससे उसका शव बुरी तरह से क्षतविक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलने पर फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा व थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
शशिकांत यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के कानपुर-सागर हाईवे पर सोमवार की रात अज्ञात ट्रक ने फैक्टरी एरिया में बाइक सवार को रौंद डाला। युवक फैक्टरी में नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने जा रहा था, जब शिवरतन पैलेस के सामने हादसा हो गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था।

विज्ञापन

हादसे में युवक बाइक समेत ट्रक में फंस गया और उसकी बाइक पुलिस चौकी के पास गिर गई। वहीं, उसका शव करीब पांच दूर सीमेंट फैक्टरी के पास ट्रक से गिरा। इससे उसका शव क्षत विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वहीं अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार की रात्रि शिफ्ट में कस्बे के ऊंछा थोक निवासी शशिकांत यादव (26) पुत्र राजकिशोर यादव उर्फ बाबाजी बाइक से हेलमेट लगाकर एक फैक्टरी में ड्यूटी करने जा रहा था।

विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास ही बाइक ट्रक से निकल गई
तभी रात करीब 11 बजे कानपुर-सागर हाईवे पर शिवरतन पैलेस के सामने पीछे से आ रहा ट्रक उसे रौंदता हुआ निकला। इससे वह बाइक समेत ट्रक में ही फंस गए। करीब 500 मीटर दूर फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी के पास उसकी बाइक ट्रक से निकल कर बाहर गिरी।

पांच किलोमीटर तक घसीटता ले गया ट्रक
वहीं, ट्रक उसे करीब पांच किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया और सीमेंट फैक्टरी के पास उसका शव ट्रक से अलग हो सका। इससे उसका शव बुरी तरह से क्षतविक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलने पर फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा व थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी कल्पना और एक इकलौते पांच वर्षीय पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक दो भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें